Breaking News

बलरामपुर-: टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा परिणाम सम्मान समारोह आयोजित।

उत्तर प्रदेश, बलरामपुर-: जनपद बलरामपुर के उतरौला में स्थित टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उतरौला में बुधवार को विद्यालय में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सैफ अली और प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह द्वारा विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया गया।

कक्षा 12वीं में प्राची कौशल ने 88.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सृष्टि शर्मा ने 88% अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहम्मद हैदर 82.2% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अन्य विद्यार्थियों में अरुण कुमार 79%, ओवैश रजा 78.2% और शिव प्रताप 78% अंकों के साथ सफल रहे।

कक्षा 10वीं में कृष्णा कुमार ने 83% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शगुन गुप्ता ने 82.5% अंकों के साथ दूसरा स्थान और विकास मौर्य ने 81% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इशिका सोनी ने 80.5% अंक पाकर चौथा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के डायरेक्टर सैफ अली ने कहा कि, ‘विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। यह विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है, और हम भविष्य में भी ऐसी सफलता की कामना करते हैं।’

प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘यह परिणाम विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ छूएंगे।’

विद्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह में शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी भाग लिया और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।””

Byte 1 – मनीष कुमार सिंह प्रिंसिपल टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल

Byte – 2- प्राची कौशल छात्रा

 

रिपोर्ट- गुलाम नबी कुरैशी बलरामपुर।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

लखीमपुर खीरी-: क्या बाढ़ से पहले ही डूब जाएंगी उम्मीदें: रेहान खान बोले मानसून दरवाजे पर है, बचाव अधूरा।

क्या बाढ़ से पहले ही डूब जाएंगी उम्मीदें: रेहान खान बोले मानसून दरवाजे पर है, …

error: Content is protected !!