Breaking News

बदायूं/उसहैत-: उसैहत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी मंजेश आयु (9) वर्ष लीला नगला गंगा घाट पर नहाने समय डूबा।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/उसहैत-: उसैहत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी मंजेश आयु (9) वर्ष बच्चों के साथ गर्मी के चलते लीला नगला गंगा घाट पर नहाने गया था। नहाते समय मंजेश गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। साथ नहाने गए बाकी बच्चे डर गये और घर वापस आ गये। मंजेश के पिता जब घर लौटे घर पर मंजेश नहीं मिला‌।

आस पड़ोस में पूछताछ पर घटना की जानकारी हुई। मंजेश के पिता और आस-पास के लोगों व गोताखोर ने काफी देर तक गंगा में तलाश किया मगर शाम तक मंजेश का शव नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मंजेश के डूबने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फाइल फोटो।

 

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली/चहनियां-: विद्यालय चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।

विद्यालय चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली। उत्तर प्रदेश, चन्दौली/चहनियां-: कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ …

error: Content is protected !!