Breaking News

बदायूँ-: सपा सांसद आदित्य यादव व सपा महिला सभा की सदर विधानसभा अध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी का किया गठन।

बदायूँ-: समाजवादी पार्टी महिला सभा बदायूँ इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और आगामी विधानसभा उपचुनाव को मद्देनजर रखते हुए पार्टी के हाथ मज़बूत करने की रणनीति बनाई गयी गठन के दौरान बदायूँ सपा सांसद आदित्य यादव उपस्थित रहे।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर महिला सभा की प्रदेश अध्यक्षा रीबू श्रीवास्तव जिला अध्यक्षा संतोष कश्यप समाजवादी पार्टी महिला सभा बदायूं विधानसभा अध्यक्षा के नेतृत्व में किया गया है। इस दौरान बदायूं सांसद आदित्य यादव द्वारा महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया इस मौके पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की विधानसभा अध्यक्षा नूर अफशा नूरी ने कहा विधानसभा क्षेत्र में महिला संगठन का और विस्तार किया जाएगा जिससे पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने इस दौरान सपा शासन काल मे विकास की गंगा बहाने का काम किया सांसद धर्मेंद्र यादव के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज,फोरलेन,ओवरब्रिज सहित जिले भर में सड़कों का निर्माण और अन्य कार्य को कराया सपा सरकार ने पिछड़े जिला बदायूं को विकास के मामले में अव्वल दर्जे पर लाकर खड़ा कर दिया। नूर अफशा नूरी ने कहा मौजूदा सरकार पर कहाँ जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब बदायूं जिला अन्य जिलों की तुलना में विकास कार्य में लगातार पिछड़ता जा रहा है सांसद धर्मेंद्र यादव व सांसद आदित्य यादव एवं श्रीमती संतोष कश्यप का बहुत-बहुत धन्यवाद और सभी महिलाओं ने विधानसभा अध्यक्षा नूर अफशा नूरी व सांसद आदित्य यादव आभार और धन्यवाद व्यक्त किया इस मौके पर समाजवादी पार्टी सांसद आदित्य यादव महिला सभा की जिला अध्यक्षा संतोष कश्यप,पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी,नईमा बेगम,पिकी, राबिया,नजमा,शांति देवी,ममता कश्यप,लक्ष्मी देवी,संगीता देवी, सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रही।

 

रिपोर्ट-:काशिफ अली खान

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

कासगंज-: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीआरडी जवान को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में पीआरडी जवान की हुई दर्दनाक मौत।

कासगंज बिग ब्रेकिंग। उत्तर प्रदेश, कासगंज-: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीआरडी जवान को मारी …

error: Content is protected !!