Breaking News

बदायूँ/सहसवान:- नगर में भगवान पुरुषोत्तम राम की बारात हर्षोल्लास से निकली, आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान। नगर में भगवान पुरुषोत्तम राम की बारात गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। राम बारात का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार गांधी ने भगवान श्री राम की आरती कर राम बारात का शुभारंभ किया।

शाम 7 बजे रामलीला मैदान से बारात शुरू हुई जो शहवाजपुर छः सड़का से बबराला – दिल्ली मार्ग होती हुई जहांगीराबाद चौराहा पर पहुंची। जहां पर शहवाजपुर, जहांगीराबाद, अकबराबाद, नयागंज, बजरिया और सैफुललागंज की झाकियां राम बारात में शामिल हो गई।

राम बरात में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। उसके पीछे श्री राम लक्ष्मण और सीता जी की झांकी बारात की शोभा बढ़ा रही थी। राधा कृष्ण, भगवान शंकर, मां दुर्गा, शिव पार्वती के साथ साथ दर्जनों देवी देवताओं की मन मोहक झाकियां बारात की सुन्दरता बढ़ा रहीं थी। राधा कृष्ण और पार्वती शंकर की झांकी डांस करती चल रही थी। बारात के साथ चल रहे काली अखाड़े और विभिन्न देवी देवताओं के स्वरूप खास आकर्षण का केंद्र रहें। जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। राम बारात नयागंज, नवादा, कोतवाली, मुख्य बाजार, पठान टोला, चौधरी मुहल्ला, तहसील गेट, होती हुई रामलीला मैदान पर पहुंच कर समाप्त हो गई। राम बरात को लेकर नगरपालिका परिषद की ओर से साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के साथ चल रहे थे। उपजिलाधिकारी प्रेम पाल सिंह और सी ओ धर्म वीर सिंह भी निगरानी कर रहे थे।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे। 

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली-: पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि से लूट, चाकू-तलवार से हुआ हमला, चार घायल।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि से लूट, चाकू-तलवार से हुआ हमला, चार घायल। उत्तर प्रदेश, चंदौली-: …

error: Content is protected !!