उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान। रामलीला कमेटी का सर्व सम्मति से गौतम असावा उर्फ बाॅबी भाई को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद रामलीला कमेटी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने मालाएं पहनाकर कर खुशी का इजहार किया। नगर में प्रमोद इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही रामलीला में बीती रात्रि राज तिलक के बाद वर्ष 2025 के लिए सर्व सम्मति से गौतम असावा उर्फ बाॅबी भाई को अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर रामलीला कमेटी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उन्हें मालाएं पहनाकर कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना उर्फ कुक्कू, रंजीत कौशिक, अंकुर माहेश्वरी, मनीष माहेश्वरी, नीरज शर्मा, भवेश चांडक आदि मौजूद रहे।
डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे।