Breaking News

बदायूं/सहसवान-: नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज मुख्य मार्ग पर जल भराव में करंट उतरने से दो बैलों की मौत, डनलप स्वामी और राहगीर बाल-बाल बचे।

नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज मुख्य मार्ग पर जल भराव में करंट उतरने से दो बैलों की मौत, डनलप स्वामी और राहगीर बाल-बाल बचे।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज के मुख्य मार्ग पर हो रहे जल भराव में करंट उतरने से दो बैलों की मृत्यु हो गई। जबकि बैल स्वामी व रहागीर बाल-बाल बच गया। नागरिकों की सूचना पर विद्युत सप्लाई बंद कराई गई।

तहसील क्षेत्र के गांव फतनपुर टप्पा हवेली निवासी राजेश यादव डनलप में रेता लेकर जा रहा था कि सैफुल्लागंज के मुख्य मार्ग पर हो रहे जल भराव में विद्युत करंट के उतरने से दोनों बैलों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि राजेश यादव व अन्य रहागीर बाल-बाल बच गया। इसकी सूचना नागरिकों ने विद्युत उपकेंद्र को देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई।

सूत्र बताते हैं कि इस मुख्य मार्ग पर काफी लंबे समय से पानी का निकास बंद होने के कारण मुख्य मार्ग पर जल भराव रहता है। इस जल भराव की शिकायत उप जिलाधिकारी सहसवान से लेकर जिला अधिकारी बदायूं तक की है मगर इसके बावजूद भी जल भराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिस कारण से नागरिकों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

 

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली/चहनियां-: विद्यालय चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।

विद्यालय चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली। उत्तर प्रदेश, चन्दौली/चहनियां-: कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ …

error: Content is protected !!