Breaking News

बदायूँ-:प्रसूता की इलाज के दौरान मौत,मायके पक्ष ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप, प्रसूता की मौत के बाद मायके व ससुराल पक्ष में विवाद,धक्का मुक्की में गिरने से बुज़ुर्ग की मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप पुलिस जांच में जुटी।

(उत्तरप्रदेश) बदायूँ-:बदायूं निवासी महिला की प्रसव के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी जिसकी जानकारी मृतका का शव घर पहुँचा तब तब मायके पक्ष के लोग़ उसकी ससुराल पहुंच गए जहाँ मायके पक्ष के लोगो ने सही उपचार न कराने का आरोप लगाया जिसको लेकर दोनो पक्षों में बहस हो गयी इसी दौरान मृतका वंदना के ससुराल के लोगों नें उसके ताऊ की पिटाई कर दी जिससे उनकी भी मौत हो गयी एक साथ भतीजी और ताऊ की मौत के बाद मायके पक्ष में मातम छा गया है मामले की जानकारी मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क़ो भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

दरअसल जनपद शाहजहांपुर के परौर के रहने वाली वंदना की शादी बदायू जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र के डहरपुर के रहने वाले केशव के साथ हुई थी वंदना गर्भवती थी और ससुराल वाले उसका इलाज करा रहे थे ससुरालीजन वंदना का उपचार कराने सैफई के मेडिकल कॉलेज ले गए जहां वंदना ने बच्ची को जन्म दिया वहीं खून की कमी के चलते उसकी मौत हो गई मौत के बाद ससुराल के लोग बदायूं घर ले आये मृतका के मायके पक्ष को जानकारी हुई वह मृतका के ससुराल आ गए इसी बीच ससुराल और मायके पक्ष में वंदना का इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप को लेकर बहस होने लगी और धीरे-धीरे विवाद तूल पकड़ने लगा और मारपीट शुरू हो गई वही मायके पक्ष का आरोप है वंदना के ताऊ का गला दबा दिया गया जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने भतीजी और ताऊ के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया वहीं पुलिस इस पूरे मामले में दोनों की मौत के कारणों की जानकारी जुटा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

क्या है पूरा मामला सुने।

👇👇👇👇👇

वाईट – मृतक के परिजन।

                          मृतका का फ़ाइल फ़ोटो।

                       मृतक बृद्ध का फ़ाइल फ़ोटो।

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली/चहनियां-: विद्यालय चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।

विद्यालय चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली। उत्तर प्रदेश, चन्दौली/चहनियां-: कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ …

error: Content is protected !!