Breaking News

बदायूं-: 02 फरवरी को होगा 500 जोड़ो का सामूहिक विवाह।

उत्तर प्रदेश, बदायूं। जिला मजिस्ट्रेट निधि श्रीवास्तव ने आदेश दिए हैं कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद बदायूँ में 02 फरवरी 2025 रविवार को प्रातः 08ः30 बजे से लगभग 500 जोड़ों के सामूहिक विवाह हेतु एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन एच०पी० इंस्टीट्यूट के ग्राउण्ड दातागंज रोड बदायूँ में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में विधानसभा क्षेत्र बिल्सी, बदायूँ, शेखूपुर, बिसौली एवं सहसवान के विकाखण्ड सालारपुर, वजीरगंज, बिसौली, आसफपुर, इस्लामनगर, दहगवां, सहसवान, अम्बियापुर, कादरचौक, उझानी, एवं जगत तथा नगर निकाय बदायूँ, बिल्सी, रुदायन, इस्लामनगर, बिसौली, वजीरगंज, सैदपुर, फैजगंज बेहटा, मुडिया धुरेकी, उझानी, कछला, कुँवरगांव, ककराला, सखानू, गुलड़िया, सहसवान एवं दहगवां के जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के लिए निर्देशित किया है।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

कासगंज-: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीआरडी जवान को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में पीआरडी जवान की हुई दर्दनाक मौत।

कासगंज बिग ब्रेकिंग। उत्तर प्रदेश, कासगंज-: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीआरडी जवान को मारी …

error: Content is protected !!