Breaking News

बदायूं/इस्लामनगर-: जंगली जानवर ने दो किशोरियों पर किया हमला, ग्रामीणों में भेड़िया को लेकर दहशत।

(उत्तर प्रदेश) बदायूं/इस्लामनगर-: ज़िले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सैफुल्लागंज में जंगली जानवर का खौफ है। जंगली जानवर ने अचानक दो किशोरियों पर हमला कर दिया। जानवर के हमले से दोनों किशोरियां घायल हो गयी। ग्रामीणों में भेड़िया को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने हमला करने वाला जानवर भेड़िया बताया है। ग्रामीणों ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व वन विभाग की टीम जानवर को ढूंढने में लगी हुई है। फिलहाल अभी जानवर की पुष्टि नही हो पाई है और वन विभाग जानवर की खोजबीन में लगा हुआ है।

 

रिपोर्ट- मोहित यादव।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

लखीमपुर खीरी-: क्या बाढ़ से पहले ही डूब जाएंगी उम्मीदें: रेहान खान बोले मानसून दरवाजे पर है, बचाव अधूरा।

क्या बाढ़ से पहले ही डूब जाएंगी उम्मीदें: रेहान खान बोले मानसून दरवाजे पर है, …

error: Content is protected !!