Breaking News

बदायूं-: 08 मार्च को होगा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन।

उत्तर प्रदेश, बदायूं-: जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को वृहद स्तर पर मनाये जाने हेतु 07 व 08 मार्च 2025 के मध्य कार्यक्रमों का आयोजन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान वर्ष में विभिन्न गतिविधियों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को वृहद स्तर पर मनाये जाने व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का वृहद प्रचार-प्रसार कराये जाने हेतु 08 मार्च 2025 दिन शनिवार डायट परिसर ऑडिटोरियम बदायूँ में पूर्वान्ह 11ः30 बजे से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

सुभासपा के मीडिया प्रभारी अरुण राजभर गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने का आरोप।

सुभासपा के मीडिया प्रभारी अरुण राजभर गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने …

error: Content is protected !!