Breaking News

बदायूं-: 18 अप्रैल को मनाया जाएगा गुड फ्राइडे, चर्चों के आसपास सुरक्षा व सफाई व्यवस्था के निर्देश।

उत्तर प्रदेश, बदायूं-: अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अरुण कुमार ने अवगत कराया है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 अप्रैल 2025 को ईसाई समुदाय द्वारा गुड फ्राइडे का पर्व मानाया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि गुड फ्राइडे कि अवसर पर जनपद में स्थित सभी चर्चा व गिरजाघरों में मध्याहन 12.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक विशेष प्रार्थना आयोजित की जायेगी तथा 20 अप्रैल 2025 ईस्टर सन्डे के दिन प्रातः 03.00 बजे से प्रातः 05.00 बजे तक प्रभात फेरियों निकाली जायेंगी।

उन्होंने कि नगर मजिस्ट्रेट व समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट्स को निर्देश दिए हैं कि इस पर्व के दृष्टिगत चर्चों व गिरजाघरों के आस-पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा साफ-सफाई, पेयजलापूर्ति आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं-: सक्रियता व गंभीरता से कार्य करें अधिकारी, रैंकिंग में लाएं सुधार, वृक्षारोपण अभियान की कार्ययोजना बनाएं अधिकारी, जनपद को मिला 5036340 पौधे रोपित करने का लक्ष्य।

कछला गंगा नदी में पूर्ण रूप से बंद कराएं मोटरबोट का संचालन। उत्तर प्रदेश, बदायूं-: …

error: Content is protected !!