(उत्तर प्रदेश) बदायूं -: पहाड़ी इलाको और ज़िले में हुई मूसलाधार बारिश से जिले में बाढ़ का कहर जारी है बदायूँ ज़िले की गंगा और रामगंगा में भारी उफान आ गया है उफान के चलते दर्जनों गांवों को बाढ़ ने अपने आगोश में ले लिया है। बाढ़ से दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। गंगा और रामगंगा में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर रहे हैं।
तो वही रामगंगा में भारी उफान के चलते ज़िले के दर्जन भर गांव को चपेट में ले लिया है। बता दे रामगंगा पर चार पुल बने होने के बाबजूद भी सैकड़ों गांव का ज़िला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। बाढ़ के कहर के चलते गांवों को आने और जाने के लिए लोगो के लिए नाव ही एकमात्र संकट का सारथी बनी हुई है। दर्जनों लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों और सड़को पर अपना आशियाना बनाकर जीवन यापन करने को मजबूर है।
यूपी का बदायूं ज़िला गंगा और रामगंगा से घिरा हुआ जनपद है पहाड़ी इलाको और ज़िले हुई भारी बारिश के चलते गंगा और रामगंगा दोनों नदिया उफान पर हैं। दोनों नदियों से सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के पानी का आलम यह है कि दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है और बारिश फिर से शुरू हो जाने के चलते गंगा और रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ से घिरे लोग अपना घर मकान छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। कई लोगों ने सड़क पर अपना आशियाना बनाया हुआ है।
बाढ़ के चलते फसलों को नुकसान होने के साथ साथ पशुओं को चारे की भी समस्या खड़ी हो गयी है। जिले का दातागंज तहसील में रामगंगा पर अरबों रुपए की लागत से चार पुल बनाए गए हैं। इनमें तीन पुल, बेलाडांडी,नगरिया खनू,हजरतपुर पर बनाए गए हैं जो बदायूँ ज़िले को सीधा शाहजहांपुर,सीतापुर,राजधानी लखनऊ,और हरदोई ,फर्रुखाबाद को जोड़ते हैं तो एक पुल मुढा गांव पर बनाया गया है जो जनपद बरेली,पीलीभीत को सीधे और कम दूरी में जोड़ने का काम करता है।लेकिन बाढ़ का कहर और भारी बारिश के चलते रामगंगा के इन चारों पुलों से सीधा संपर्क टूट चुका है,जहां एक तरफ इन गांवों को जाने के लिए नाव की जरूरत पढ़ रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट- राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे।