Breaking News

बदायूं-: होली पर्व शान्तिपूर्व ढंग से मनाएं: मण्डलायुक्त।

उत्तर प्रदेश, बदायूं-: मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल एवं आईजी डॉ. राकेश सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपसी सामंजस के साथ पर्वाें को मनाया जाए। बैठक में जुलूस मार्ग इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं सभी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से भाई चारे की भावना से मनाने हेतु सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने एवं गणमान्य नागरिको की बैठक आयोजित कर आवश्यक चर्चा करने हेतु निर्देशित किया गया।

सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में होली पर्व पर मण्डलायुक्त ने शान्ति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्यौहारों पर खाद्य के नमूने लिए जाएं। सफाई व्यवस्था रखी जाए। समय से पानी की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने वालों के साथ कोई रियायत न बरती जाएगी। इससे पूर्व बरेली मण्डल बरेली की मण्डलायुक्त को कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

उन्होंने जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव के साथ सामान्य सहायक अनुभाग, न्यायिक अभिलेखागार, आंगल अभिलेखागार, राजस्व अनुभाग, एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, शस्त्र कार्यालय सहित कलेक्ट्रेट के अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने पटलों पर पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके सम्बंधित कार्यों की स्थिति, प्रगति व लम्बित कार्याें के बारे जाना। कलेक्ट्रेट में बनी आनन्दा रसोई के भोजन का स्वाद चखकर उसकी प्रशंसा की। इसके अलावा वहीं एनआईसी के नवनिर्मित वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने रूट मार्च भी किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 वैशव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, जिला राजस्व अधिकारी प्रवर्धन शर्मा, डिप्टी कलेक्टर कल्पना जायसवाल अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं-: 05 जून तक करें आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन।

उत्तर प्रदेश, बदायूं-: आईटीआई प्रिंसीपल एस0के0 वार्ष्णेय ने बताया कि जनपद के छः राजकीय (बदायूं, …

error: Content is protected !!