Breaking News

बदायूँ/बिसौली-:  खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए,एसडीएम ने अधीनस्थों के साथ किसानों को किया जागरुक।

(उत्तर प्रदेश) बदायूँ/बिसौली-:  खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शासन की शक्ति के मद्देनजर मंगलवार को उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा एव तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत अगई व बगरैन ब्लॉक वजीरगंज में किसानों को जागरूक किया गया। एसडीएम राशि कृष्णा ने अवगत कराया कि यदि किसी किसान द्वारा पराली जलाई जाती है तो उसे कृषि व अन्य विभागों से मिलने वाले लाभ व अनुदानों से वंचित किया जाएगा। उन्होंने कहा किसान और सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले इसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने कहा पराली जलाने पर कठोर अर्थ दंड का प्रावधान है। जिन किसानों द्वारा पराली जलाई गई तो उनके विरुद्ध अर्थदंड वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कृषि विभाग से विषय वस्तु विशेषज्ञ नेत्रपाल सिंह राजस्व निरीक्षक, लेखपाल ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:आईएम खान

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

लखीमपुर खीरी-: क्या बाढ़ से पहले ही डूब जाएंगी उम्मीदें: रेहान खान बोले मानसून दरवाजे पर है, बचाव अधूरा।

क्या बाढ़ से पहले ही डूब जाएंगी उम्मीदें: रेहान खान बोले मानसून दरवाजे पर है, …

error: Content is protected !!