Breaking News

बदायूँ/बिसौली-: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन।

(UP) बदायूँ/बिसौली-:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बुधवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। ताकि गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच की जा सके।


बुधवार 16 तारीख को जच्चा बच्चा की सुरक्षा के लिए गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जांच कराना आवश्यक है। इसी को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। डा. सुविधा माहेश्वरी ने बताया की गर्भावस्था के दौरान अपने स्वास्थ्य के देखभाल के लिए अब महिलाएं भी जागरूक दिखने लगी हैं। कैंप में काफी संख्या में महिलाएं आकर अपना प्रसव पूर्व जांच करा रही हैं। उन्होंने बताया साथ ही उच्च जोखिम गर्भधारण महिलाओं की पहचान कर उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को फल व पौष्टिक आहार का भी वितरण किया गया।

रिपोर्ट-: आईएम खान, बिसौली।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

कासगंज-: कासगंज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस लाइन का किया उदघाटन।

उत्तर प्रदेश, कासगंज-: कासगंज में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जहां उन्होंने …

error: Content is protected !!