Breaking News

बदायूँ/बिसौली-:नगर पालिका प्रशासन द्वारा चलाया स्वच्छता अभियान,पालिकाध्यक्ष ने झाड़ू लगाकर की शुरूआत।

(उत्तर प्रदेश) बदायूँ/बिसौली-:नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर में सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की।


नगर पालिका के नेहरू पार्क में चेयरमैन अबरार अहमद ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा हर नगर निवासी स्वच्छता को अपने संस्कार में लाएं और नगर को स्वच्छ करने में योगदान दें। श्री अहमद ने कहा स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता को अपनाना जरूरी है। उन्होंने नगर पालिका कर्मियों के साथ सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई कर स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की। इसके बाद नेहरू पार्क में एक पौधा मां के नाम से पौधारोपण किया।

रिपोर्ट-:आईएम खान

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

लखीमपुर खीरी-: खीरी टाउन हाल्ट: जहां ट्रेन रुकती है-पर उम्मीद नहीं।

खीरी टाउन हाल्ट: जहां ट्रेन रुकती है-पर उम्मीद नहीं। कभी किसी स्टेशन पर ट्रेन कुछ …

error: Content is protected !!