Breaking News

बदायूँ/बिसौली-:श्री लक्ष्मी नारायण “बड़े मंदिर” में श्री गणेश मंडल समिति द्वारा सिद्धि विनायक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की।

(उत्तरप्रदेश)बदायूँ/बिसौली-: नगर के श्री लक्ष्मी नारायण “बड़े मंदिर” में श्री गणेश मंडल समिति द्वारा सिद्धि विनायक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।

इसी के साथ दस दिवसीय श्री गणेश महोत्सव शनिवार से शुरू हो गया। मंदिरों और पंडालों में भगवान गणेश की पूजा पाठ पूरे विधि विधान के साथ की गई। नगर में गणेश चतुर्थी के मौके पर कई स्थानों पर पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजन के लिए खोल दिया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर उनका दर्शन कर पूजा की। गणेश महोत्सव को लेकर लोगों के बीच विशेष उत्साह देखा जा रहा है।इस अवसर पर एड. अनूप शर्मा, एड. सचिन सक्सेना, राजेश मराठा, गोपाल शर्मा, दीपक रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, अभिषेक रुहेला, अर्जुन रस्तोगी, अपूर्व रस्तोगी, रजत साहनी, निशांत रस्तोगी, शिव शंकर रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-आई-एम-खांन

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

लखीमपुर खीरी-: क्या बाढ़ से पहले ही डूब जाएंगी उम्मीदें: रेहान खान बोले मानसून दरवाजे पर है, बचाव अधूरा।

क्या बाढ़ से पहले ही डूब जाएंगी उम्मीदें: रेहान खान बोले मानसून दरवाजे पर है, …

error: Content is protected !!