Breaking News

बदायूँ/बिसौली-:बुनियादी शिक्षा का बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही प्रधानाध्यापक अर्चना वार्ष्णेय।

(उत्तर प्रदेश) बदायूँ/बिसौली-: बुनियादी शिक्षा का बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। संविलित विद्यालय पैगा भीकमपुर में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनके क्रियान्वयन में विद्यालय की प्रधानाध्यापक अर्चना वार्ष्णेय की महत्वपूर्ण भूमिका है।


गोरक्ष शक्तिधाम सेवार्थ फाऊंडेशन, इंदौर (मध्य प्रदेश) द्वारा संविलित विद्यालय पैगा भीकमपुर, बिसौली बदायूं की सुयोग्य, सुशिक्षित एवं कर्मठ प्रधानाध्यापिका अर्चना वार्ष्णेय को उनके शैक्षिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों, सुदीर्घ शिक्षा सेवा में अमूल्य योगदान, कुशल नेतृत्व क्षमता, शोध कार्य तथा नवाचार के लिए राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी शिक्षक सेवा के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर अपनी पारिवारिक परिस्थितियों के कारण अर्चना वार्ष्णेय गोरक्षधाम सेवार्थ फाउंडेशन के मुख्यालय इंदौर नहीं पहुंच सकीं थीं, अतः संस्था ने उनका सम्मान पत्र उनके द्वारा दिए गए आवासीय पते पर पंजीकृत डाक से प्रेषित कर दिया है। इस अवसर पर डॉ दिनेश शर्मा, शरद कुमार वार्ष्णेय, चिराग वार्ष्णेय, रिया वार्ष्णेय, राधिका वार्ष्णेय, मनन अग्रवाल व अन्य लोगों ने उनकी इस उपलब्धि के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की है।

रिपोर्ट-:आईएम खान

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं-: सक्रियता व गंभीरता से कार्य करें अधिकारी, रैंकिंग में लाएं सुधार, वृक्षारोपण अभियान की कार्ययोजना बनाएं अधिकारी, जनपद को मिला 5036340 पौधे रोपित करने का लक्ष्य।

कछला गंगा नदी में पूर्ण रूप से बंद कराएं मोटरबोट का संचालन। उत्तर प्रदेश, बदायूं-: …

error: Content is protected !!