Breaking News

बदायूँ/बिसौली-: तहसील में वादों का त्वरित निस्तारण हेतू न्यायिक न्यायालय का किया गठन,डीएम ने एसडीएम प्रियंका को तहसील का प्रथम एसडीएम न्यायिक बनाया।

(उत्तरप्रदेश) बदायूँ/बिसौली-:तहसील में वादों की सुनवाई और त्वरित निस्तारण के लिए प्रथक से न्यायिक न्यायालय का गठन किया गया है। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने एसडीएम प्रियंका को तहसील का प्रथम एसडीएम न्यायिक नियुक्त किया है।

प्रदेश के राजस्व न्यायालय में बढ़ते मुकदमों के बोझ को कम करने तथा राजस्व विवादों में पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए शासन की ओर से कदम उठाए गए हैं। इसी के तहत तहसील में अब एसडीएम प्रशासन कल्पना जायसवाल व एसडीएम न्यायिक प्रियंका होगी। अभी तक एसडीएम कल्पना जायसवाल के पास कोर्ट के साथ प्रशासनिक कार्य भी रहता था। प्रशासनिक व्यवस्था में अधिक व्यस्त होने के चलते वादों के निस्तारण में हमेशा से देरी होती रही है। अब जिलाधिकारी के द्वारा न्यायिक एसडीएम प्रियंका की नियुक्ति कर दी गई है। तहसील में न्यायिक पद सृजित होने से लंबित पड़े सभी राजस्व वादों का शीघ्रता से निस्तारण हो सकेगा, तथा पीड़ित को समय पर न्याय मिल सकेगा।

रिपोर्ट-आईएम खान

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

कासगंज-: कासगंज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस लाइन का किया उदघाटन।

उत्तर प्रदेश, कासगंज-: कासगंज में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जहां उन्होंने …

error: Content is protected !!