Breaking News

बदायूँ-: कांग्रेस सेवादल ने प्रभातफेरी निकाल किया बापू के विचारों को याद, संविधान की रक्षा करने की शपथ।

(उत्तरप्रदेश)बदायूं:- कांग्रेस सेवादल राष्ट्रिय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद पाण्डे व जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी के आव्हान पर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष उमेन्द्र पाल शंखधार के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस सेवादल की परंपरा को पुनः शुरू करते हुए मंगलवार को मलखान पुर से आसफपुर तक प्रभातफेरी का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर मालार्पण किया और उनके विचारों को याद किया इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल सहसचिव बाबू चौधरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव मौजूद रहे इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस सेवादल सहसचिव बाबू चौधरी ने कहा कि इस प्रभात फेरी का उद्देश्य महात्मा गांधी के विचारों को जिंदा रखते हुए देश में अमन चैन और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा देश में इन दिनों जिस तरह का माहौल है ऐसे में हमें आपसी एकजुटता दिखानी चाहिए। हम हर रोज सुबह देशभक्ति, आपसी प्रेम और भाईचारे के गीत, भजन आदि गाते हुए लोगों को प्रेम से एक दूसरे के साथ रहने का संदेश दे रहे हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने कहा हम सबका उद्देश्य शहर में शांति और सद्भावना का माहौल बनाने का काम करना है और वो हम कर रहे हैं ‘प्रभात फेरी’ जाति या धर्म के नाम पर किसी भी भेदभाव के बिना सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लाती है। मानवाधिकारों और लोगों की बुनियादी जरूरतों के लिए हमारी लड़ाई में, उन प्रभात फेरियों को फिर से शुरू करने का समय आ गया है।” इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष उमेन्द्र पाल शंखधार ने कहा कि जनपद के सभी ग्रामपंचायत स्तर तक कांग्रेस सेवादल प्रभात फेरी निकलेगी। इस दौरान संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा ली जाएगी। प्रभात फेरी में कांग्रेस के लोग भारत के संविधान, तिरंगा और बापू का चित्र लेकर चलेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष अविनेश मिश्रा ने संचालन किया मुख्यरूप से कांग्रेस सेवादल जिलाउपाध्यक्ष संजीव यादव, जिला कांग्रेस महासचिव किशनवीर मौर्य, आसफपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेस पाल यादव, सतानन्द आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

कासगंज-: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीआरडी जवान को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में पीआरडी जवान की हुई दर्दनाक मौत।

कासगंज बिग ब्रेकिंग। उत्तर प्रदेश, कासगंज-: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीआरडी जवान को मारी …

error: Content is protected !!